पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
ट्रस्ट ने रामलला के दरबार में ज्येष्ठ माह शुरू होने से पहले दो बड़े कूलर की व्यवस्था कर दी है। देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। रामलला को भोग में मधुपर्क अर्पित किया जा रहा है। मधुपर्क रामलला को बेहद पसंद है। मधुपर्क मधु, देशी घी, दही मिलाकर बनाया जाता है।
इसके अलावा गर्मी से बचाने के लिए गर्भगृह में दो बड़े कूलर भी लगा दिए गए हैं। श्रीराम की नगरी अयोध्या भी इससे अछूती नहीं है ऐसे में अब श्री राम मंदिर में विराजित रामलला को भी गर्मी से बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यही नहीं रामलला को गर्मी से बचाने के लिए रोजाना दोपहर में दही, फलों का जूस, लस्सी अर्पित की जा रही है। रामलला को भोजन में सुबह-शाम दही का भोग लगाया जा रहा है और उन्हें लस्सी चढ़ाई जा रही है।। साथ ही उन्हें प्रतिदिन फलों का जूस दिया जा रहा है। रामलला के भोजन में शीतल व्यंजन और मौसमी फलों और रबड़ी को शामिल किया गया है। बेला, देशी गुलाब, चंपा और जूही आदि के फूलों और उनसे बने पुष्पहार से भगवान की सेवा की जा रही है।
इसके लिए रामलला के भोजन से लेकर उनके पहनावे में विशेष बदलाव किया गया है। लिहाजा उन्हें गर्मी से बचाने के लिए जलाभिषे के बाद सूती कपड़े पहनाए जा रहे हैं। गर्मी में रामलला के राग-भोग में विशेष ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही एसी कूलर लगाने के प्रबंध किए जा रहे हैं। रोजाना शृंगार आरती से लेकर शयन आरती तक रामलला को पांच बार मधुपर्क दिया जा रहा है।
अयोध्या का प्रशासन यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी गर्मी को देखते हुए खास इंतजाम कर रहा है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine