Saturday , June 20 2026

26 वर्षीय दलित युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या


पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक

उत्‍तर प्रदेश के संतकबीरनगर में बखिरा थाना क्षेत्र स्थित बभनी चौराहे पर गुटखा लेने गए 26 वर्षीय दलित युवक आनंद की नासिर अली ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी नासिर अली फरार है। 

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में नासिर ने आनंद की भांजी के साथ छेड़खानी की। इसका आनंद ने विरोध किया था। जब आनंद अपनी मोटरसाइकिल से बभनी चौराहे पर गुटखा लेने गया, तभी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने पीछे से पकड़कर उसकी गर्दन पर हमला कर दिया।

इस वारदात के बाद भड़की आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर का रास्ता जाम कर दिया। नाराज घरवालों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और वे इस बात पर अड़े थे कि जब तक मुख्य आरोपी नासिर अली का एनकाउंटर नहीं किया जाता और उसके घर पर बुलडोजर नहीं चलाया जाता, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

मौके पर पहुंचकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। घटना के बाद भड़की हिंसा और परिजनों के हंगामे को देखते हुए प्रशासन ने 9 लाख रुपये मुआवजा, संविदा नौकरी, बच्चों को भत्ता और आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine