पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
बिहार में गुरुवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है। सीएम नीतीश कुमार ने राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर इस्तीफा सौंप दिया है, और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। भाजपा नेता सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा राजभवन पहुंचे।
बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई है। बुधवार को सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। नीतीश कुमार ने अपने इस्तीफ़े के साथ यह स्पष्ट किया कि वे एनडीए के सर्वसम्मत नेता चुने जा चुके हैं और गठबंधन ने उन्हें नई सरकार का नेतृत्व करने के लिए अधिकृत किया है।और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। जिसके साथ ही 17वीं बिहार विधानसभा भंग हो गई है। इससे पहले एनडीए की विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया।
20 नवंबर को मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा।इसके कुछ घंटे पहले ही विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें जदयू, बीजेपी, लोजपा (रामविलास), हम और आरएलएम के सभी विधायकों ने एकजुट होकर नीतीश कुमार के नेतृत्व पर सहमति जताई थी।
इसको लेकर NDA गठबंधन में बैठकों का दौर जारी है और मंत्रिमंडल बंटवारे पर चर्चा हो रही है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। थोड़ी देर बाद नई सरकार बनाने का दावा लेकर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। इससे पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता तथा विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुन लिया गया है।सूत्रों के मुताबिक, बिहार की नई सरकार में मुख्यमंत्री के अलावा दो उपमुख्यमंत्री और लगभग 18 से 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं। सम्राट चौधरी को आज आयोजित भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। वरिष्ठ भाजपा नेता और उपनुख्यमंत्री विजय सिन्हा सदन में पार्टी के उप नेता होंगे।
भाजपा विधायक दल की आयोजित आज की बैठक के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक और उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमनंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस आशय की घोषणा की। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। इस चुनाव के बाद दोनों नेताओं ने उपस्थित विधायकों को धन्यवाद दिया तथा शीर्ष नेतृत्व में अपना विश्वास व्यक्त किया।इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल का नेता चुन लिया गया था।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine