Sunday , September 20 2026

यूपी में अगले छह महीने में 1 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का ऐलान

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ये कहा कि राज्य में अगले छह महीनों के दौरान एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया और नियुक्ति पत्र वितरण की यह पूरी प्रक्रिया अगले 6 महीनों में पूरी की जाएगी। यह घोषणा मिशन रोजगार के तहत आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान की गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में चयनित 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में करीब साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी विभागों में नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार, यूपी पुलिस में करीब 36 हजार, होमगार्ड में 41 से 42 हजार, जबकि अन्य चयन आयोगों के माध्यम से भी हजारों पदों पर नियुक्तियों की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

वर्तमान सरकार के अनुसार, आने वाले समय में पुलिस, होमगार्ड, शिक्षा तथा विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रियाओं के माध्यम से युवाओं को अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य ‘मिशन रोजगार’ के तहत पारदर्शी तरीके से युवाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine