पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
1981 बैच के आईपीएस अफसर ओमप्रकाश मूल रूप से बिहार के चंपारण के रहने वाले थे। एक मार्च, 2015 को वह कर्नाटक के डीजीपी बने थे। आईपीएस अफसर ओमप्रकाश साल 2017 में डीजीपी के पद से रिटायर हुए थे। वे मूल रूप से बिहार के चंपारन जिले के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक, ओमप्रकाश (68) सेवानिवृत्त होने के बाद बंगलूरू में ही रह रहे थे। पत्नी के साथ उनकी अनबन चल रही थी।
पत्नी ने रविवार (२० अप्रैल) शाम को पुलिस को फोन कर पति की मौत की जानकारी दी। पूर्व आला अधिकारी की हत्या की खबर सुनते ही पुलिस की टीम उनके घर पहुंची। वहां ओम प्रकाश का खून से लथपथ शव पड़ा था। पुलिस के मुताबिक, ओमप्रकाश व पत्नी में आए दिन झगड़ा होने की जानकारी पड़ोसियों व उनके रिश्तेदारों को भी थी।
इतने बड़े पूर्व आला अधिकारी की हत्या की खबर सुनते ही पुलिस की एक टीम उनके निवास पर पहुंची। वहां ओम प्रकाश का खून से लथपथ शव पड़ा था। पुलिस ने पूछताछ के लिए पत्नी और बेटी को तत्काल हिरासत में ले लिया। एचएसआर लेआउट पुलिस स्टेशन में हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए होसुर रोड स्थित सेंट जॉन्स अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक ओम प्रकाश और उनकी पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था। इसकी जानकारी पड़ोसियों और उनके रिश्तेदारों को भी थी। हालांकि अभी ये पता नहीं चला है कि आखिर रविवार को ऐसा क्या हुआ कि नौबत हत्या तक पहुंच गई।
उनके बेटे से संपर्क किया गया है और वह घटना के खिलाफ शिकायत दे रहे है उसके आधार पर FIR दर्ज की गई। कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश हत्याकांड मामले में उनके बेटे कार्तिकेश ने अपनी मां पल्लवी और बहन कृति पर कथित हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।
एडिशनल सीपी ने आगे बताया कि, मामला दर्ज होने के बाद विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि मामला आंतरिक हो सकता है,उनके शरीर को चाकू से 8 से 10 बार तक गोदा गया था। जिससे इतना खून बह गया कि उनकी मौत हो गई’।
हैरत की बात ये है कि खुद कातिल ने कत्ल करने के बाद पुलिस को इस वारदात की जानकारी दी,और वो कातिल कोई और नहीं बल्कि मरने वाले की पत्नी पल्लवी थी. छानबीन के दौरान पता चला है कि पल्लवी सिजोफ्रेनिया नाम की एक मानसिक बीमारी की शिकार है। अब इस कत्ल के मकसद को लेकर पुलिस की जांच पर सबकी निगाहें लगी हैं।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine