Saturday , July 27 2024

आज मीडिया और बैंकिंग जॉब वालों की रहेगी चांदी, जानें पंडित आत्माराम पांडे से अपना राशिफ़ल

     📜आज का राशिफल📜
  1. मेष राशिफल-
    आज राशि स्वामी मंगल व सूर्य का अष्टम व चन्द्रमा का नवम गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। मूंग का दान करें। जॉब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। सफेद व लाल रंग शुभ है।
  2. वृष राशिफल-
    राशि स्वामी शुक्र व चन्द्रमा का अष्टम गोचर शिक्षा को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। मीडिया व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।
  3. मिथुन राशिफल-
    चन्द्रमा का सप्तम व सूर्य मंगल बुध का वृश्चिक गोचर मंगलमय है। मीडिया व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। परिवार में धार्मिक कार्य दिख रहा है।
  4. कर्क राशिफल-
    चन्द्रमा का गुरु प्रधान धनु गोचर पारिवारिक कार्यों के लिए मंगलमय है। व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बैंकिंग, आईटी व टीचिंग जॉब में गुरु व चन्द्रमा गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। ऑफिस कार्यों में आज ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं।
  5. सिंह राशिफल-
    जॉब में सूर्य मंगल व बुध के चतुर्थ व चन्द्रमा के पँचम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज कार्यों के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। सफेद व पीला रंग शुभ है।
  6. कन्या राशिफल-
    व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का धनु गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
  7. तुला राशिफल-
    टीचिंग, मीडिया व आईटी जॉब के कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी तथा उच्चाधिकारियों से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।
  8. वृश्चिक राशिफल-
    आज चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय व शुक्र शुभ है। उदर विकार संभावित है।जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।
  9. धनु राशिफल-
    बुध, सूर्य मंगल का द्वादश गोचर पॉलिटिक्स में सफलता के लिए अति अनुकूल है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
  10. मकर राशिफल-
    गुरु का इस राशि से द्वितीय व शुक्र का कर्म भाव में गोचर जॉब में उन्नति देंगे। शुक्र व गुरु मैनेजमेंट व फाइनेन्स जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
  11. कुम्भ राशिफल-
    गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का धनु व सूर्य बुध का वृश्चिक गोचर नवीन व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व नारंगी रंग शुभ है। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।
  12. मीन राशिफल-
    जॉब में सफल रहेंगे।गुरु का व्यय भाव व चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

ज्योतिषाचार्य

पंडित आत्मा राम पांडेय “काशी”
संपर्क सूत्र 9838211412, 8707666519,9455522050
कार्यालय – निकट पालीटेक्निक इंदिरा नगर लखनऊ।
Appointment for Whatsapp no.- 9838211412 .

E-Magazine