पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक कपड़ा व्यापारी की परिवार के साथ सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है।
लखनऊ के अशरफाबाद में कपड़ा व्यापारी शोभित रस्तोगी, उनकी पत्नी सुचिता और बेटी ख्याती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
चौक थाना क्षेत्र के अशरफाबाद में रहने वाले शोभित रस्तोगी, पत्नी सुचिता और 16 साल की बेटी की अचानक मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस जब मौके पर पहुंची और फ्लैट का दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का नज़ारा देखकर सब सन्न रह गए। लखनऊ के अशरफाबाद में कपड़ा व्यापारी शोभित रस्तोगी, उनकी पत्नी सुचिता और बेटी ख्याती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। फ्लैट से तीनों के शव मिले और एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। माना जा रहा है कि व्यापारी शोभित रस्तोगी ने आर्थिक तंगी और बैंक लोन न चुका पाने के कारण पत्नी व बेटी के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पुष्टि की है कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। एक पेज के इस सुसाइड नोट में बैंक लोन नहीं भर पाने और पैसा खत्म होने का किया जिक्र किया गया है। फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है, कारणों का पता लगाया जा रहा है।
शोभित रस्तोगी लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके में कपड़े के जाने-माने व्यापारी थे। मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आर्थिक संकट का जिक्र है।परिवार का सामाजिक व्यवहार सामान्य बताया जा रहा है, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया है। इसके बाद फोरेंसिक फील्ड यूनिट को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई अहम सबूत और सैंपल इकट्ठा किए हैं। पुलिस का कहना है कि जब तक सभी तथ्यों की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक कुछ भी तय कर पाना जल्दबाजी होगी
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine