पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई शानदार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं,लेकिन हाल ही में कृति सेनन ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपने जन्मदिन को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उनके साथ बहन नूपुर और वरुण धवन नजर आ रहे हैं। कृति सेनन ने अपनी बहन नूपुर सेनन और फिल्म ‘भेड़िया’ में अपने को स्टार वरुण धवन के साथ कुछ बेहतरीन तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह जुलाई में अपने जन्मदिन के स्वागत के लिए तैयार हैं।
बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन ने हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘हीरोपंती’ से की थी। उन्हें बॉलीवुड में काम करते हुए 10 साल से ज्यादा समय हो गया है। आदिपुरुष,दिलवाले,हाउसफुल 4, लुका छुपी और तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया जैसी 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट गई और करोड़ों रुपए बटोरे।कृति सेनन की ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में गिनी जाती है।
हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर की हुई तस्वीरों के साथ कृति ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे खुशमिजाज लोगों, प्यार और आत्म-प्रेम से घिरा, जून लगभग खत्म होने वाला है.. जन्मदिन का महीना जल्द ही शुरू हो रहा है।’
अभिनेत्री कृति सेनन जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में नजर आएंगी। फिल्म के कुछ हिस्सों की अभी शूटिंग चल रही है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine