सीएम योगी,भाजपा विधायक फतेह बहादुर से मिलने पहुंचे लखनऊ
पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
सड़क दुर्घटना में घायल गोरखपुर के कैंपियरगंज विधानसभा से विधायक और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह का के.के अस्पताल में इलाज चल रहा है। विधायक को गोरखपुर से लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को भाजपा विधायक फतेह बहादुर से मिलने लखनऊ के केके अस्पताल पहुंचे। सीएम को देखते ही विधायक ने हाथ जोड़ लिए। कहा, आपके पैर छूकर गोरखपुर गया था। इसलिए जान बची है। सीएम ने फतेह बहादुर से दुर्घटना के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी। उनके ड्राइवर ने बचाने की कोशिश की तो कार डिवाइडर से टकरा गई। फिर भी काफी बच गए,वर्ना ट्रक के नीचे ही आ जाते। योगी ने डॉक्टरों से विधायक के इलाज की जानकारी ली। पूछा- कितनी हड्डियां टूटी हैं। सीएम ने ने एक्स-रे कॉपी हाथ में लेकर हड्डियों को देखा। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से फतेह बहादुर सिंह के इलाज की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने उपचार में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया।
विधायक फतेह बहादुर का 23 जून को गोरखपुर में लिंक एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट हो गया था। विधायक की KIA कार डिवाइड से टकराकर पलट गई थी। जबकि उनके काफिले की स्कॉर्पियो एक्सप्रेस-वे पर 6 बार पलटी थी। हादसे में विधायक समेत 7 लोग घायल हुए थे। घायलों में 6 पुलिसकर्मी और एक ड्राइवर शामिल हैं। इस हादसे में उनके एक सुरक्षकर्मी को भी गंभीर चोटें आई है। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।गनीमत रही कि गाड़ी का एयरबैग खुल गया था, इसलिए जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
आपको बता दें कि BJP विधायक फतेह बहादुर सिंह कैम्पियरगंज विधानसभा सीट से 7 बार के विधायक हैं। वे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरबहादुर सिंह के बेटे हैं। पहली बार पिता ने परम्परागत सीट पनियरा से विधायकी का चुनाव लड़ा था।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine