पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
आरसीबी ने मंगलवार को अहमदाबाद में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर अपना पहला खिताब जीता।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में मारे गए 11 प्रशंसकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि इस घटना से आरसीबी परिवार को काफी दुख और पीड़ा हुई है और सम्मान के तौर पर वे 11 परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे।
आरसीबी टीम की एक झलक पाने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी, जिन पर पुलिस नियंत्रण नहीं रख सकी। इसी दौरान अचानक भीड़ बढ़ने के कारण दम घुटने की स्थिति पैदा हो गई, जिसके कारण 11 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गये।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine