Saturday , July 27 2024

2022 के पहले सोमवार को जाने किस पर रहेगी भोले शंकर की कृपा

 पण्डित आत्मा राम पाण्डेय से जाने आज का दैनिक चक्र....🖊️   

     📜आज का राशिफल📜

1.मेष राशिफल-
आज राशि स्वामी मंगल व सूर्य का गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। तिलका दान करें। बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। सफेद व लाल रंग शुभ है।

  1. वृष राशिफल-
    राशि स्वामी शुक्र का अष्टम व गुरु का दशम गोचर शुभ हैं। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे।मंगल आपसे फ्लैट खरीदने का प्लान बनवा सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व मीडिया जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।
  2. मिथुन राशिफल-
    स्वास्थ्य सुख में सफलता है। जॉब में कुछ परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। हरा व बैंंगनी रंग शुभ है। आर्थिक लाभ दिख रहा है।
  3. कर्क राशिफल-
    धार्मिक कार्यों के लिए आज का दिन मंगलमय है। जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बुध व चन्द्रमा आर्थिक उन्नति दे सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है।
  4. सिंह राशिफल-
    शनि के खष्ठम गोचर प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज व्रत रहें। पिता का आशीर्वाद लें। हरा व नीला रंग शुभ है।
  5. कन्या राशिफल-
    शुक्र व शनि के इस राशि से चतुर्थ व सूर्य के भी चतुर्थ प्रभाव से छात्र सफल रहेंगे। शुक्र यात्रा देगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।
  6. तुला राशिफल-
    सूर्य व शुक्र मैनेजमेंट छात्रों को करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।
  7. वृश्चिक राशिफल-
    आज सूर्य व शुक्र इस राशि से द्वितीय है। पारिवारिक निर्णय में असमंजस सम्भावित है। नेत्र विकार संभावित है।व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है।
  8. धनु राशिफल-
    आज शुक्र व सूर्य इसी राशि में व गुरु तृतीय अनुकूल हैं। चन्द्रमा भाग्यवृद्धि कारक है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी प्रिय मित्र का आगमन होगा। बैंगनी व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
  9. मकर राशिफल-
    व्यवसाय से जुड़े लोग सफल रहेंगे। धनु राशि का सूर्य बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व तिल का दान करें।
  10. कुम्भ राशिफल-
    आज का दिन शनि व शुक्र मंगलमय करेंगे। चन्द्रमा व गुरु का गोचर संतान को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।
  11. मीन राशिफल-
    स्वास्थ्य में थोड़ा संघर्ष है। शनि का एकादश व गुरु का द्वादश गोचर राजनीति में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

ज्योतिषाचार्य

पंडित आत्मा राम पांडेय “काशी”
संपर्क सूत्र 9838211412, 8707666519,9455522050
कार्यालय – निकट पालीटेक्निक इंदिरा नगर लखनऊ।
Appointment for Whatsapp no.- 9838211412 .

E-Magazine