Saturday , July 27 2024

भाजपा द्वारा चलाई जा रही जन आक्रोश यात्रा

मुकेश शर्मा: संवाददाता:भिवाड़ी:राजस्थान

भाजपा द्वारा पूरे राजस्थान में चलायी जा रही जन आक्रोश यात्रा की तीसरे दिन की शुरुआत तिजारा विधान सभा के सारे कलां गाँव से हुई | यात्रा के विधान सभा संयोजक हर्ष यादव ने बताया कि आज की यात्रा सारे खुर्द, लाडपुरी, गढ़वा, इंदौर, गंधोला,पथरेडी,चौपांकी,जोडिया मेव,झिवाना,खातीवास,झापर,लादीयाकी,दंगन हेड़ी, बुरहेड़ा, कर्मपुर, बनबीरपुर, तातारपुर, हुसिंगपुर व कालका से होकर निकाली गयी |

जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया, और अपनी समस्याओं से अवगत कराया | हर्ष यादव ने अपने संबोधन में कहा कि कांगेस सरकार भस्मासुर सरकार है | अब इसका अंत निश्चित है | इसको सदैव के लिए भारत से भगाना है | इसके लिए आप सभी से अनुरोध है कि आप अपना योगदान व मतदान से सहयोग करें |

जन आक्रोश रैली को अलवर के सांसद महंत बाबा बालक नाथ, तिजारा प्रभारी व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा व तिजारा विधान सभा संयोजक हर्ष यादव ,पूर्व विधायक मामन सिंह यादव ने संबोधन किया | सभी पदाधिकारियों ने चौपालों पर लोगों की समस्या सुनी, और भाजपा की सरकार आने पर उनके समाधान की बात कही |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

2 × one =

E-Magazine