Saturday , July 27 2024

पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं के ज्यादा सेक्स पार्टनर

केकेपी न्यूज़ ब्यूरो:

नेशनल फ़ेमिली हेल्थ सर्वे के अनुसार 11 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं के ज्यादा सेक्स पार्टनर हैं | देश के 707 जिलों में 1.1 लाख महिलाओं व 1 लाख पुरुषों पर किये गए सर्वे का जो आकड़ा सामने आया है उसमें पाया गया है कि देश के 4 प्रतिशत पुरुषों का ऐसी महिलाओं से शारीरिक सम्बन्ध थे जो न तो उनकी पत्नी थी, न तो उनके साथ रहती थी |

वहीँ 0.5 प्रतिशत महिलाओं का ऐसे पुरुषों से शारीरिक सम्बन्ध थे जो न तो उनके पति थे, न तो उनके साथ रहते थे | इस सर्वे में इस बात का पता चला है कि कई राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं के सेक्स पार्टनर ज्यादा हैं | जिन राज्यों में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं के सेक्स पार्टनर ज्यादा हैं |

उनमें जम्मू कश्मीर,लद्दाख,लक्षद्वीप,चंडीगढ़,राजस्थान,हरियाणा,मध्य प्रदेश,असम,पांडिचेरी, तमिलनाडु और केरल हैं | राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार शहरी महिलाओं के सेक्स पार्टनर 1.5 प्रतिशत पाए गए | वहीँ ग्रामीण महिलाओं के सेक्स पार्टनर 1.8 प्रतिशत पाए गए हैं |

राज्यवार विवरण के अनुसार दिल्ली में महिलाओं के औसत सेक्स पार्टनर 1.1 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 2.5 प्रतिशत, उप्र में 2.2 प्रतिशत, तमिलनाडु में 2.4 तमिलनाडु, असम में 2.1 प्रतिशत और हरियाणा में 1.8 प्रतिशत हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four + eighteen =

E-Magazine