Saturday , July 27 2024

नेपाली लड़की का निकाह के बाद होता रहा सौदा

केकेपी न्यूज़ :मुरादाबाद ब्यूरो :

मानव तस्करी के अंतर्गत रामपुर के एक युवक ने 15 वर्षीय नेपाली लड़की से निकाह कर लिया, फिर उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा | जब उससे मन भर गया तो उसने अपने साथी को 30 हजार रूपये में बेंच दिया | इसके बाद उसके साथी ने भी कुछ महीने तक उसका शारीरिक शोषण करने के बाद अपने परिचय के एक आदमी को 20 हज़ार रूपये में बेंच दिया |

इसी तरह यह नेपाली लड़की कई बार अलग अलग लोगों के हाथों बिकती रही,लेकिन किसी ने भी उसकी भावनाओं को समझने की कोशिश नहीं की | सिर्फ अपनी हवस मिटाते रहे | एक दिन यह लड़की रामपुर के थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली | पुलिस ने मेडिकल चेकअप करने के बाद बाल कल्याण के सामने पेश किया |

पहले तो लड़की ने कुछ नहीं बताया लेकिन जब वन स्टाप सेंटर में उसकी काउंसिलिंग कराई गयी तो उसने अपने आप पर बीती सारी बातें बता दी | पीड़िता ने बताया कि वह नेपाल की मूल निवासी है | करीब एक वर्ष पूर्व उसके माता – पिता ने रामपुर के इरफ़ान से उसका निकाह कर दिया था |इसके बाद वह उसके साथ अनैतिकता के साथ – साथ काफी मारपीट भी करता था  |

इसके बाद उसने दिल्ली के अपने दोस्त असलम के हाथ बेंच दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

fourteen − two =

E-Magazine