पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां अकबरपुर इलाके में सीवर टैंक से निकली जहरीली गैस की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई, एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह घटना कानपुर देहात जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र की है। शनिवार को अकबरपुर के बिगाही गांव में एक नवनिर्मित सीवर टैंक से शटरिंग हटाने के लिए एक मजदूर
मुबीन (26) उसमें उतरा। हालत बिगड़ती देख उसे बचाने के लिए मकान मालिक सुरेंद्र गुप्ता उर्फ अमन (22) और साथी मजदूर सर्वेश कुशवाहा (32) उसे बचाने टैंक में उतरे, फिर मुबीन के भाई इसरार (22) ने भी उन्हें बचाने के लिए टैंक में छलांग लगा दी, लेकिन सभी एक के बाद एक बेहोश होते गए।
जानकारी के अनुसार वे सभी भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। सभी को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ तीन को मृत घोषित कर दिया गया और एक का इलाज चल रहा है।
कानपुर देहात जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरविंद मिश्रा ने पुष्टि की कि नवनिर्मित सीवर टैंक में जहरीली गैस के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है और घटना की जांच जारी है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine