लुसाने। दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में एक से 12 अप्रैल तक होने वाले आगामी एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2022 में रूस की जगह अब ऑस्ट्रिया की हिस्सा लेगी।
यह फैसला अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के कार्यकारी बोर्ड (ईबी) द्वारा यूक्रेन पर लगातार हो रहे आक्रमण के बीच पिछले हफ्ते रूस को विश्व कप से बाहर करने के फैसले के बाद लिया गया है। ऑस्ट्रिया पूल सी में रूस की जगह लेगा, जिसमें अर्जेंटीना, कोरिया और उरुग्वे में शामिल है। यह एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप में ऑस्ट्रिया की पहली भागीदारी होगी। एफआईएच ने एक बयान में कहा कि वह यूक्रेन के हॉकी संघ के संपर्क में है और अभी भी उम्मीद है कि यूक्रेनी टीम दक्षिण अफ्रीका में होने वाले इस टूर्नामेंट में भाग ले सकेगी।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine