Tuesday , April 28 2026

कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत में झूम उठीं प्रिया सरोज, अदिति और टीना

अक्सर ही सूट या फिर साड़ी में नजर आने वाली प्रिया सरोज लखनऊ में KKR और LSG का मैच देखने पहुंचीं। जहां उन्होंने अपने देसी रूप से लोगों का ध्यान अपनी और खींच लिया। प्रिया सरोज के साथ अखिलेश यादव की दोनों बेटियां अदिति और टीना यादव भी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (जिसे अखिलेश यादव ने बनवाया था) में नजर आईं। दोनों बहनों का जींस में स्टाइलिश लुक कमाल का लगा।
पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज उनका मैच देखने स्टेडियम पहुंचीं। जहां कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत में रिंकू की अहम भूमिका को देखकर वह खुशी से झूम उठीं, तो उनके साथ अखिलेश यादव की बेटियां भी नजर आईं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटियां- अदिति और टीना यादव भी मैच का लुत्फ उठाने पहुंचीं। सभी रिंकू को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची थीं।


लखनऊ के इकाना स्टेडियम में क्रिकेटर रिंकू सिंह के लगातार 4 छक्कों पर उनकी मंगेतर सपा सांसद प्रिया सरोज में झूम उठीं।प्रिया ने मैच के दौरान की तस्वीरें शेयर की हैं। जहां वह केकेआर का झंडा हाथ में लेकर टीम को चियर करती नजर आ रही है।
रविवार को KKR ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को सुपर ओवर में हरा दिया। मैच के हीरो रिंकू सिंह रहे।

जानकारी के अनुसार रिंकू और प्रिया इसी साल जून में 7 फेरे लेने वाले हैं।  रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया यहां लखनऊ की फेमस चिकनकारी कढ़ाई से सजे कुर्ता सूट को पहनकर आईं। साथ ही उनका सिंपल और बिना किसी एक्स्ट्रा तामझाम वाला लुक इंप्रेसिव लग रहा है , साथ ही यादव परिवार की बेटियां भी बेहद स्टाइलिश नजर आई। उनका स्टाइल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। कइयों की नजरे तो यादव बेटियों पर ही टिक गईं, खासकर टीना यादव पर जो कम सोशल इवेंट्स में नजर आती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine