Tuesday , November 10 2026

टीम इंडिया के खिलाड़ी दिनेश कार्तिक जुड़वा बच्चों के पिता बने

नई दिल्ली। टीम इंडिया के खिलाड़ी दिनेश कार्तिक जुड़वा बच्चों के पिता बन गए हैं। दिनेश ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की तस्वीर शेयर की है। उनके साथ उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल भी हैं। अभी कुछ दिन पहले खत्म हुए IPL 2021 सीजन में दिनेश कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेल रहे थे। अपने बच्चों की तस्वीर शेयर करते हुए कार्तिक ने उनका नाम भी बताया है। दिनेश और दीपिका ने अपने बच्चों का नाम बहुत ही स्पेशल रखा है। उनके नाम कबीर पल्लीकल कार्तिक और जियान पल्लीकल कार्तिक हैं। दिनेश कार्तिक ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हम 3 से 5 हो गए हैं। हमें 2 बेटों का आशीर्वाद मिला है। इनके नाम कबीर पल्लीकल कार्तिक और जियान पल्लीकल कार्तिक हैं। ये हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी का पल है। दिनेश और दीपिका की मुलाकात साल 2013 में हुई थी। दो साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद साल 2015 में दोनों ने शादी कर ली। दिनेश कार्तिक की ये दूसरी शादी थी। इससे पहले 2007 में उनकी शादी उनके बचपन की दोस्त निकिता से हुई थी दोनों का 2012 में तलाक हुआ था। दिनेश इन दिनों कमेंट्री करते नजर आते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दिनेश की कमेंट्री काफी पसंद की गई थी।

E-Magazine