उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 9 अक्टूबर 2026 को
गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते गोमती नगर विस्तार क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मुख्यालय के सामने बने बांध के एक हिस्से में मिट्टी धंसने और दरारें दिखाई देने की खबर सामने भी आई है। जिससे लोगों के बीच चिंता बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार , गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-7 में बांध की मिट्टी नदी की ओर धंसती दिखाई दी। बांध में दरारें आने से इसकी मजबूती को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इससे आसपास के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। यदि नदी का जलस्तर बढ़ता रहा और मिट्टी का कटाव जारी रहा, तो आसपास के क्षेत्रों में जलभराव का खतरा बढ़ सकता है।
गोमती नगर में नदी के बढ़ते पानी का असर इकाना स्टेडियम, फीनिक्स पलासियो मॉल और शहीद पथ के आसपास के क्षेत्रों में भी देखने को मिला। कुछ सड़कों और संपर्क मार्गों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से जलनिकासी व्यवस्था को सुचारु रूप से चलने की कोशिश जारी है। प्रशासन की ओर से बांध की स्थिति पर निगरानी रखने और निचले इलाकों में पानी फैलने की आशंका को कम किया जाने के निर्देश दिये गये हैं। नदी, जलभराव वाले रास्तों और कमजोर दिखाई देने वाले बांध के हिस्सों के पास जाने से बचना चाहिए। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन या आपदा प्रबंधन विभाग से संपर्क करना उचित होगा।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine