Saturday , October 10 2026

लखनऊ में ‘क्षितिजा: आँगन से अंतरिक्ष’

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 9 अक्टूबर 2026 को आयोजित युवती सम्मेलन ‘क्षितिजा: आँगन से अंतरिक्ष’ में सैकड़ों छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), अवध प्रांत की ओर से आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।

यह सम्मेलन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (आईईटी), लखनऊ के रामप्रसाद बिस्मिल सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जगह से आई हुई सैकड़ों छात्राओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन के दौरान छात्राओं की प्रतिभा, क्षमता और समाज में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी रहीं। विशिष्ट अतिथियों में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य अर्चना मिश्रा शामिल हुईं।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर देना था। वक्ताओं ने छात्राओं को अपनी क्षमताओं को पहचानने, शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने और नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही नवाचार और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी के महत्व पर भी जोर दिया गया।

इस आयोजन का मे छात्राओं को नई संभावनाओं की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करना है । ‘आँगन से अंतरिक्ष’ विषय के माध्यम से छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि उनकी प्रतिभा और संभावनाएं किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं। उचित शिक्षा, आत्मविश्वास और अवसरों के माध्यम से वे विज्ञान, तकनीक, शिक्षा, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों में अपनी पहचान बना सकती हैं।

सम्मेलन में शिक्षाविदों और विभिन्न संगठनों से जुड़ी प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन छात्राओं को अपने लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine