Saturday , July 27 2024

पत्नी से परेशान पति ने ताड़ के पेड़ पर बनाया अपना आशियाना

केकेपी न्यूज़ ब्यूरो:

कहा जाता है कि शादी भी एक जुआ की तरह है | दाव सही लगा तो जिन्दगी स्वर्ग नहीं तो नरक का पता पूछना नहीं पड़ता | ऐसी ही एक घटना यूपी के मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में घटी है | जहाँ एक पति अपनी पत्नी के व्यवहार से इतना कुपित हुआ कि उसने घर छोड़कर ताड़ के पेड़ पर ही अपना आशियाना बनाना मुनासिब समझा | दरअसल यूपी के मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र निवासी राम प्रवेश का अपनी पत्नी से हमेशा अनबन बनी रहती थी | जिससे राम प्रवेश सदैव दुखी रहता था |

एक दिन पत्नी के रवैये से ज्यादा दुखी होने पर राम प्रवेश पत्नी व तीन बच्चों को छोड़कर गाँव में ही एक 100 फीट से भी ऊँचे ताड़ के पेड़ पर अपना आशियाना बना लिया, और उसी पर रहने लगा | ग्राम प्रधान सहित गाँव के लोगों के समझाने पर भी नहीं उतरा | तब ग्राम प्रधान ने 112 नम्बर पर पुलिस को सूचित किया | 112 नम्बर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कोई फ़ायदा नहीं हुआ | अंत में पुलिस उसकी वीडियो बनाकर चली गयी |

ग्रामीणों का कहना है कि राम प्रवेश अपने पास ढेर सारा ईट पत्थर रखा हुआ है | जब कोई इसे समझाने का प्रयास करता है तो वह पथराव करने लगता है | बरसात से बचाव के लिए वह छाता भी रखा है | यदि कोई फ़ोटो लेने की कोशिश करता है तो वह छाता से अपने को ढक लेता है | राम प्रवेश के पिता विशुन राम का कहना है कि यह अपनी पत्नी के व्यवहार से दुखी होकर एक महीने से इस ताड़ के पेड़ पर रह रहा है |

वहीँ गाँव वाले राम प्रवेश के इस तरह पेड़ पर रहने के कारण नाराज हैं | उनका कहना है कि यह पेड़ गाँव के बीच में और 100 फीट से भी ऊँचा होने के कारण सभी घर का आँगन वहां से नज़र आता है | ऐसे में घर की महिलाएं व लड़कियां आँगन में उठना, बैठना व सोना बंद कर दी हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

2 × four =

E-Magazine