Saturday , July 27 2024

ट्रक के टक्कर से युवक की मौत

महेश कुमार सिंह-फतेहपुर ब्यूरो:

उप्र के फतेहपुर जिले के ग्राम समियाना में ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गयी | बताया गया है कि समियाना निवासी आशीर्वाद सिंह पुत्र श्री कुलवंत सिंह घटना के समय पास के गोशाला के निकट से होकर गुजर रहे थे | तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उनको टक्कर मार दी | ट्रक से टक्कर लगते ही आशीर्वाद सिंह गिर गए | आस पास के लोगों ने आनन फानन में जिला सदर अस्पताल पहुँचाया | जहाँ डॉक्टर ने आशीर्वाद सिंह को मृत घोषित कर दिया |

स्थानीय थाना गाजीपुर के सब इंस्पेक्टर पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुँच कर क़ानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया | इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी | जो जहाँ था जैसे था वैसे ही दौड़ते हुए मृतक के पिता श्री कुलवंत सिंह के घर पहुंचे | देखते ही दखते काफी भीड़ इकट्ठा हो गयी |

सभी की आँखें नम थी | कोई कुछ बोलने की स्थिति में नहीं था | कुछ लोगों ने कुलवंत सिंह को संतावना देते हुए इश्वर की नियति बताया | शोकाकुल परिवार में मृतक की माँ साधना सिंह,पत्नी तनु सिंह व एक नन्हीं सी बेटी तान्या है | पिता कुलवंत सिंह पास ही स्थित स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four × four =

E-Magazine