Saturday , July 27 2024

आज “आप” के “मान” की शादी है

केकेपी न्यूज़:पंजाब ब्यूरो :

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं | उनकी होने वाली दूसरी पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर मूल रूप से हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं | लेकिन वर्तमान में परिवार के साथ राजपुरा में रहती हैं | पंजाब के इतिहास में यह पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए शादी करने जा रहा है |

डॉ गुरप्रीत कौर और मान के परिवार की पहले से ही नजदीकियां रही हैं | कहा जा रहा है कि यह रिश्ता भगवंत मान की बहन व माँ ने ही तय किया है | यह शादी समारोह बिलकुल सामान्य तौर तरीके से होगा | इसमें केवल 20-25 मेहमान ही शामिल होंगे | इस शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सपरिवार शामिल होंगे |

दरअसल, भगवंत मान की यह दूसरी शादी है | पहली शादी इंदरप्रीत कौर से हुई थी | जिससे दो बच्चे हैं और इंदरप्रीत कौर के साथ अमेरिका में रहते हैं | 2016 में भगवंत मान ने इंदरप्रीत कौर से तलाक लेने के बाद पंजाब के सक्रिय राजनीति में लग गये | चर्चा है कि भगवंत मान जब 2014 में संगरूर से लोकसभा चुनाव लड़े थे, तब इंदरप्रीत कौर ने उनका काफी प्रचार प्रसार किया था |

लेकिन सांसद बनने के बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ते चले गये | इसके लिए मान ने माना था कि वह परिवार के लिए समय नहीं दे पा रहे हैं | भगवंत मान का राजनीतिक सफ़र 2012 में मनप्रीत बादल की पंजाब पीपुल्स पार्टी से शुरू हुआ था | इसी पार्टी से 2012 में लेहरागागा विधान सभा सीट से चुनाव लड़े लेकिन हार गये | इसके बाद 20 14 में आम आदमी पार्टी से जुड़े |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two × four =

E-Magazine