भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनका नया लग्ज़री घर।
हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Virat Kohli और Anushka Sharma ने मुंबई के वर्सोवा (अंधेरी वेस्ट) में एक नया लग्ज़री सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा है। यह अपार्टमेंट एक प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में स्थित है यह नया अपार्टमेंट Godrej Skyshore प्रोजेक्ट में बताया जा रहा है।फ्लैट का क्षेत्रफल लगभग 2,644 वर्ग फुट है। इसके साथ 3 कार पार्किंग भी शामिल है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 18 करोड़ रुपये से अधिक है,और इसके साथ कई आधुनिक सुविधाएँ तथा कार पार्किंग भी शामिल हैं।
हालांकि, इस खरीदारी को लेकर विराट कोहली या अनुष्का शर्मा की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पिछले कुछ समय से दोनों के लंदन में समय बिताने की खबरें भी सामने आती रही हैं। ऐसे में इस नए घर की खबर ने उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। कई लोग इसे उनके रियल एस्टेट निवेश का हिस्सा मान रहे हैं।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine