Monday , June 22 2026

लखनऊ मे बिल्डिंग के अंदर भीषण आग, गूंजी बचाओ-बचाओ की आवाजें

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

लखनऊ के अलीगंज इलाके पुरनिया इलाके में सोमवार को दोपहर एक इमारत में भीषण आग लगने से कोचिंग सेंटर के भीतर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। यह दर्दनाक हादसा अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित बी-2 ब्लॉक का है।

राजधानी लखनऊ से इस समय एक बड़ी और खौफनाक खबर आ रही है। कोचिंग सेंटर में मौजूद बच्चों की क्लास चल तभी अचानक खिड़कियों से धुआं और आग की लपटें दिखने लगी।देखते ही देखते चीख पुकार मच गई और बिल्डिंग के अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाजें आने लगीं। आग की लपटों के बीच छात्रों ने ऊपरी मंजिल से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि कूदने की वजह से कुछ छात्रों को चोटें भी आई हैं। फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगना बताया जा रहा है।

यह भीषण आग शहर के भीड़-भाड़ वाले अलीगंज इलाके की एक इमारत में लगी। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़कर सोमवार शाम घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना पर दुख जताया है। इससे पहले यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करीब 4 घंटे तक मौके पर मौजूद रहे। मौके पर मौजूद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक इस मंजर को देखकर रो पड़े। उन्होंने कहा- मैंने अपनी आंखों के सामने लाशें निकलती देखी हैं। उन्होंने इस घटना में 14 बच्चों के मारे जाने की जानकारी दी। घटनास्थल पर मृतकों और घायलों के लिए एम्बुलेंस कम पड़ गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine