पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
लखनऊ में स्थापित नौसेना म्यूजियम और नौसेना वाटिका का उद्घाटन समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी इस परियोजना का उद्घाटन किया।
लखनऊ में नौसेना म्यूजियम और नौसेना वाटिका के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सैनिकों के प्रति सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि देश के सैनिक सीमाओं पर रहकर पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उनकी वजह से देश के नागरिक सुरक्षित जीवन जी पाते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कहा कि यह म्यूजियम केवल एक दर्शनीय स्थल नहीं है, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र भी बनेगा। यहां आने वाले छात्र और युवा भारतीय नौसेना के इतिहास, उसके शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान के बारे में विस्तार से जान सकेंगे। इससे युवाओं में देशभक्ति की भावना मजबूत होगी और वे सशस्त्र बलों के प्रति अधिक जागरूक बनेंगे।
योगी ने बताया कि रक्षा मंत्री के सहयोग और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी की टीम के प्रयासों से यह परियोजना समय पर पूरी हुई। वर्ष 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश का उल्लेख करते हुए योगी ने कहा कि उस समय प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चुनौतीपूर्ण थी। 2017 से पहले यूपी में पेशेवर माफिया विकास में रोड़ा बनते थे।आए दिन कर्फ्यू जैसी स्थितियां उत्पन्न होती थीं और पेशेवर माफिया व अपराधियों का प्रभाव व्यवस्था पर दिखाई देता था। ऐसे माहौल में आम लोगों का जीवन प्रभावित होता था।उन्होंने यह भी कहा कि इंसान का सच्चा धर्म अहिंसा है, लेकिन जब देश और समाज पर खतरा मंडरा रहा हो, तो दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब देने के लिए हिंसा अपनानी पड़ती है
इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा, यूपी वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया के नाम से जाना जाता था। अब यूपी बदल चुका है, उन्होंने यहां के बिगड़े हुए लॉ एंड ऑर्डर को जिस तरह से संभाला, वह काबिले तारीफ है।
आपको बता दें नौसेना शौर्य वाटिका में लगाए गए सारे युद्धपोत और हथियार एकदम ओरिजिनल हैं। भारतीय नौसेना के शौर्य, पराक्रम और तकनीकी क्षमता को समर्पित यह वाटिका सीजी सिटी में विकसित की गई है। यहां स्थापित रिटायर्ड युद्धपोत INS गोमती पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण होगा। यह युद्धपोत 28 मई 2022 को नौसेना सेवा से सेवानिवृत्त हुआ था। यह वाटिका इकाना क्रिकेट स्टेडियम के गेट नंबर-5 के पास विकसित की गई है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine