पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
यूपी की राजधानी लखनऊ में 19 साल की लड़की से गैंगरेप के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। लखनऊ में गैंगरेप मामले में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। पीड़िता घटना के बाद जब लखनऊ से दिल्ली आ रही थी तो पूरे रास्ते में उसने आरोपी शिवम यादव से कई बार बातचीत की थी।
डीयू की 19 साल की लड़की ने शिवम यादव, सन्नी समेत तीन लोगों पर गैंगरेप के आरोप लगाए हैं। लखनऊ में हुए कथित गैंगरेप के मामले में एक नया मोड़ आया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी की 19 साल की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप की शुरुआती मेडिकल जांच में पीड़िता के प्राइवेट पार्ट्स पर कोई बाहरी चोट नहीं मिली है और न ही ऐसे कोई निशान मिले हैं जिनसे यह पता चले कि कई लोगों ने जबरदस्ती यौन हमला किया हो। यह जांच दिल्ली में की गई थी।
पीड़िता ने दिल्ली के आनंद विहार रेलवे पुलिस में जीरो एफआईआर दर्ज कराया था। पीड़िता ने अपनी FIR में आरोप लगाया है कि लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में एक किराए के फ्लैट में उसके साथ चार दिनों तक गैंगरेप किया गया। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक पीड़िता जौनपुर से दिल्ली जा रही थी,तभी उसके परिचित शिवम यादव ने लखनऊ उतरने के लिए बोला। पीड़िता का आरोप है कि शिवम और सनी उसे एक किराए के फ्लैट में ले गए और वहां नशीला पदार्थ पिला दिया और फिर कई बार उसके साथ रेप किया ।इसके बाद आरोपी उसे चारबाग रेलवे स्टेशन पर छोड़ गए थे।
सूत्रों ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और कॉल रिकॉर्ड के विश्लेषण से पता चला है कि युवती लखनऊ से दिल्ली के लिए निकलने के बाद भी मुख्य आरोपी शिवम यादव के साथ लगातार फोन पर संपर्क में थी। मेडिकल पर अंतिम राय फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की रिपोर्ट आने के बाद ही मिलने की उम्मीद है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine