Wednesday , May 27 2026

अक्षय कुमार संग गाना ‘घिस घिस घिस’ ,अक्षरा सिंह के सितारे बुलंदी पर

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

भोजपुरी एक्ट्रेस-सिंगर अक्षरा सिंह के सितारे इन दिनों बुलंदी पर है ,अक्षरा सिंह इन दिनों अपने नए गाने ‘घिस घिस घिस’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वह बॉलीवुड सुपरस्टार Akshay Kumar के साथ नजर आ रही हैं। इस धमाकेदार सफलता के साथ ही उनका करियर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।


अक्षरा ने बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार संग गाना ‘घिस घिस घिस’ के बाद अक्षरा की किस्मत की गाड़ी रफ़्तार से दौड़ने लगी। यह गाना अपकमिंग फिल्म Welcome to the Jungle का हिस्सा है और दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। बॉलीवुड में सॉलिड एंट्री के साथ वो वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस को हरतरफ़ से जमकर तारीफें मिल रही हैं।

फिल्म Welcome to the Jungle की बात करें यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है। इसमें कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं, जिनमें अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता और राजपाल यादव जैसे कलाकार शामिल हैं।

बेटी को अक्षय कुमार संग कमर मटकाते देख मां ने उन्हें गले से लगाया और माथे पर चूमते हुए खूब दुलार किया।अक्षरा की तारीफ न सिर्फ बाहर वालों ने बल्कि उनके घरवालों ने भी खूब की। मां को बेटी पर बहुत प्राउड फील हुआ। वो चेहरे को अपने हाथेली से छुपाए अपनी भावनाएं कंट्रोल करती नजर आईं।अक्षरा ने मां निलीमा का एक वीडियो पोस्ट किया जहां वो गाने को टीवी पर देखकर बेहद इमोशनल होती दिखीं। उनके आंसू तक छलक पड़े। वो उन्हें पोंछती भी नजर आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine