Thursday , May 14 2026

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव हुआ निधन

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपर्णा यादव के घर पहुंचकर उनके पति प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी,साथ ही परिवार को ढांढस बंधाया। उनके साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी थे।

बता दें कि मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव जो कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। प्रतीक के निधन ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। प्रतीक के अचानक चले जाने से न केवल यादव परिवार ही नहीं बल्कि उनके चाहने वाले भी सदमे में हैं।


सूत्रों के अनुसार, 38 वर्षीय प्रतीक अचानक बीमार पड़ गए और उन्हें तड़के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शव का केजीएमयू में पोस्टमार्टम होने के बाद उनके शव को उनके आवास पर ले जाया गया। इस दुख की घड़ी में यादव परिवार के सदस्य अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल यादव समेत और अन्य सदस्य लखनऊ स्थित अपर्णा यादव के आवास पर मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा।

प्रतीक यादव ने राजनीति के बनाने की बजाय बिजनेस और फिटनेस को अपनी पहचान बनाया। उनकी पत्नी अपर्णा यादव के साथ उनकी लव मैरिज और जिम के प्रति उनका जुनून अक्सर चर्चा में बना रहता था। अपर्णा और प्रतीक इन दोनों की पहली मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी। सालों की दोस्ती और प्यार के बाद दिसंबर 2011 में इस जोड़े ने शादी करने का फैसला किया। अपर्णा यादव वर्तमान में भाजपा नेता और प्रदेश की राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष है। उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा राजनीति कुनबा बनाने वाले मुलायम सिंह यादव का बेटा होने के बाद भी प्रतीक यादव का व्यक्तित्व अपने परिवार के अन्य सदस्यों से बिल्कुल अलग था। 

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार खून का थक्का जमा हुआ था।शरीर के निचले हिस्से से ऊपरी हिस्से में खून का थक्का गया। इसके बाद लंग्स में इंफेक्शन हुआ और कार्डिएक अरेस्ट से मौत हुई। फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमने की वजह से दिल और सांस लेने की प्रक्रिया अचानक बंद हो गई, जिससे मौत हुई। प्रतीक यादव के निधन पर यादव परिवार अपर्णा यादव के आवास पर एकसाथ दिखाई दिया। विसरा रिपोर्ट के बाद और चीजें स्पष्ट होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine