पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया हुई तेज । पश्चिम बंगाल में नई BJP सरकार के गठन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को कोलकाता पहुंच चुके हैं। अब सबकी निगाहें सीएम फेस पर टिकी हैं। अब कौन बनेगा पश्चिम बंगाल का सीएम ।
आज शुक्रवार (8 मई) को कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। इसमें पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, वहीं नए मुख्यमंत्री का नाम तय होगा। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जा सकता है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज नेता उपस्थित रहेंगे।
चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज कर दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत हासिल किया था, वहीं टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई। इस ऐतिहासिक जीत के बाद बंगाल में पहली बार सरकार बनाने जा रही है बीजेपी । अभी यह तय नहीं है कि कौन बनेगा बंगाल का मुख्यमंत्री लेकिन शाह ने चुनावी रैली के दौरान यह जरूर कहा था कि नया मुख्यमंत्री बंगाल से ही होगा।
बीजेपी किसे बंगाल की कुर्सी सौंपेगी इस पर सस्पेंस अभी तक बरकरार है। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं किया है। आइए जानते हैं बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित दावेदारों में कौन-कौन से चेहरे शामिल हैं। जिन नेताओं के नाम संभावित दावेदारों में लिए जा रहे हैं, वो यह है…..
1. शुभेंदु अधिकारी
2. दिलीप घोष
3. समिक भट्टाचार्य
4. अग्निमित्रा पॉल
पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक रैली के दौरान कहा था कि ‘नया मुख्यमंत्री बंगाल’ से होगा.हालांकि, मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम निर्णय अमित शाह की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine