पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का 4 मई को आने वाले नतीजों पर अब सबकी निगाहे हैं। इस बीच टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है। पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा (BJP) दोनों ही जोरो पर है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। बंगाल में चुनाव काफी शांतिपूर्वक संपन्न हुए हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार (25 अप्रैल, 2026) को पश्चिम बंगाल में अपनी पार्टी के चुनाव अभियान के अंतिम चरण में शामिल हुए थे और उन्होंने कहा कि असली चुनावी मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच है, न कि बीजेपी और टीएमसी के बीच। ऐसे में आइए जानते हैं कि एग्जिट पोल के अनुसार, बंगाल में किसकी बन रही है सरकार।
आज 29 अप्रैल को दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग करा ली गई है। 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी। राज्य में सभी 294 विधानसभा सीटों पर 2 चरण में वोटिंग करा ली गई है। राज्य में चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए लाखों की संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई थी। विकास और स्थानीय योजनाओं के आधार पर ममता बनर्जी की टीएमसी वोट मांग रही है, वहीं महिला सुरक्षा, रोजगार और केंद्रीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित मुख्य रूप से भाजपा कर रही है। अब पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं। चुनाव के परिणाम 4 मई को आएंगे।
जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बन रही है।
भाजपा 146-161 ,42.5 प्रतिशत
तृणमूल कांग्रेस125-140 , 40.8 प्रतिशत
अन्य06-10, 16.7 प्रतिशत
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine