Tuesday , April 28 2026

मैं जो कुछ भी कर रही हूं, तुम्हारी वजह से कर रही हूं,23 वर्षीय नेहा कुमारी ने का आखिरी नोट

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

बिहार के वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय नेहा कुमारी ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने अपने पति और मां को वॉइस मैसेज भेजा। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

बिहार के वैशाली जिले के भदवास गांव में एक महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार शादी के 5 महीने बाद ही नेहा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। उसने मरने से पहले अपने पति और अपनी मां को वॉयस नोट भेजा, उस नोट में नेहा ने अपने पति को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

नेहा ने मां को भेजे गए एक वॉइस नोट में अपना सारा दर्द बयां कर दिया। उसने कहा, ‘मां, मैं मर रही हूं। तुम मयंक राज को ऐसी सजा दिलाना कि वह जिंदगी भर इस दर्द को याद रखे और फिर कभी दुबारा शादी न कर पाए। जैसे मैं तड़प-तड़प कर जान दे रही हूं, वैसे ही वह भी पूरी जिंदगी तड़पता रहे।’

वहीं, नेहा ने अपने पति मयंक को भेजे गए अपने आखिरी मैसेज में कहा, ‘मैं जो कुछ भी कर रही हूं, वह तुम्हारी वजह से कर रही हूं। मैं पिछले तीन हफ्तों से तुम्हें सच बता रही हूं, लेकिन अब मुझमें कोई हिम्मत नहीं बची है। तुम किसी और से शादी करना चाहते हो, है ना? जाओ शौक से कर लो। बस इतना जान लो कि मैं एक अच्छी इंसान थी।’

नेहा कुमारी 23 वर्षीय के पिता स्वर्गीय चंद्रकांत कुमार है। मयंक राज महुआ थाना क्षेत्र के भदवास तरौरा गांव निवासी लालबाबू राय के बेटे है जिनसे 24 नवंबर 2025 को मयंक राज से शादी हुई थी। नेहा के पति मयंक राज पटना सचिवालय में ग्राम विकास परियोजना में कार्यरत हैं।नेहा 23 अप्रैल को अपने मायके आई थीं, जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine