Saturday , April 25 2026

राघव चड्ढा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का थामा दामन । 

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

राघव ने अपने 6 साथियों के साथ आम आदमी की पार्टी को इस्तीफा दे दिया। आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफे के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद राघव चड्ढा समेत तीन सांसद भाजपा दफ्तर पहुंचे और अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। BJP चीफ नितिन नवीन ने पार्टी दफ्तर में मिठाई खिलाकर नवीन ने लड्डू खिलाकर पार्टी में स्वागत किया।


आम आदमी पार्टी को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा ,दरअसल, शुक्रवार को राज्यसभा सांसद आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा ने कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राघव चड्ढा ने ऐलान किया था राघव चड्डा और संदीप पाठक ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वे और आप के पांच अन्य राज्य सभा सदस्य भाजपा में शामिल हो रहे हैं। राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भाजपा दफ्तर जाकर पार्टी ज्वाइन भी कर ली है। एक साथ सात सांसदों के पार्टी छोड़ने से अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है।

राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि राज्यसभा में आप के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने संवैधानिक प्रावधानों के तहत भाजपा में विलय कर लिया है। उन्होंने बताया कि सात सांसदों ने संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर उन्हें राज्यसभा के सभापति को सौंप दिया है। राघव चड्ढा ने कहा, ” मैंने व्यक्तिगत रूप से यह महसूस किया है कि मैं सही आदमी हूं, लेकिन ग़लत पार्टी में हूँ।

इस पर आम आदमी पार्टी ने इसे भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ करार देते हुए आरोप लगाया है,और कहा कि ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों के दबाव में नेताओं को तोड़ा गया है।

आम आदमी पार्टी राज्यसभा सांसदों के मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा कदम उठाने की तैयारी है। राघव चड्ढा के साथ मिलकर बगावत करने वाले सभी नेताओं के लिएAAP आज शाम तक राज्यसभा सचिवालय में याचिका दायर कर इन सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine