पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
शुक्रवार को आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी का बड़ा चेहरा रहे राघव चड्ढा ने अपने राज्यसभा के 6 साथियों के साथ AAP छोड़ कर वे सभी बीजेपी में जा रहे है।
राघव चड्ढा ने कहा, “आम आदमी पार्टी, जिसे मैंने अपने खून पसीने से सींचा और जिसे मैंने अपनी युवावस्था के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और बुनियादी नैतिकताओं से पूरी तरह भटक चुकी है. अब यह पार्टी देश या राष्ट्रीय हित के लिए काम नहीं कर रही है, बल्कि निजी स्वार्थ के लिए काम कर रही है.”
दरअसल, शुक्रवार को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राघव चड्ढा ने ऐलान किया था कि आम आदमी पार्टी छोड़ कर बीजेपी में जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। राघव के साथ आप छोड़ने वाले साथियों में संदीप पाठक, अशोक मित्तल, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह और राजिंदर गुप्ता का नाम भी है।
राघव चड्ढा ने कहा, “आप में से कई लोग पिछले कुछ वर्षों से मुझसे यह कहते आ रहे हैं, और मैंने भी व्यक्तिगत रूप से यह महसूस किया है कि मैं सही आदमी हूं, लेकिन ग़लत पार्टी में हूँ. मैं दोहराता हूँ, ‘मैं सही आदमी हूँ, लेकिन गलत पार्टी में हूं.’ इसलिए, आज मैं घोषणा करता हूँ कि मैं आम आदमी पार्टी से खुद को अलग कर रहा हूँ और जनता के पास जा रहा हूं.”
राघव चड्ढा ने यह ऐलान भी किया है कि वे अपने सभी 6 सांसद साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। राघव थोड़ी ही देर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात भी करेंगे।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine