पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पति से गुहार लगाती नजर आई, उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट कर बयां की अपने दिल की बात।
पवन सिंह जो कि एक भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार है। वह वैसे तो अपनी संगीत की वजह चर्चा में रहते ही है ,लेकिन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी (रिश्ते में आई दरार) की वजह से समय समय पर चर्चा मे आ जाते हैं,पवन सिंह और पत्नी ज्योती सिंह के अनबन के मामले किसी से छिपे नहीं है।
हाल ही में ज्योति द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तस्वीरे ने पवन के लिए अपना हाल-ए-दिल बयां कर दिया है। ज्योति इस तस्वीर में लाल साड़ी में सजीं, माथे पर सिंदूर लगाए, नई नवेली दुल्हन जैसी सजी-धजी दिखीं, आइने के सामने पोज करतीं ज्योति बेहद सुंदर लग रही है, लेकिन इस झलक के साथ उन्होंने अपने दिल का दर्द भी जता दिया। उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट करके जो बात कही है वो उनके रिश्ते और उसके दर्द की सच्चाई को बयां कर रहा है। ज्योति के इमोशनल पोस्ट ने उनके अलगाव, तलाक केस और दिल के दर्द को सामने ला दिया है।
ज्योति ने अलग रह रहे पति पवन सिंह से शिकायत करते हुए कैप्शन में लिखा – मैं तबाह हूं तेरे इश्क में, तुम्हें दूसरे का ख्याल है। कुछ मेरे मसले पर भी गौर दे, मेरी तो जिंदगी का सवाल है। ज्योति का कैप्शन में ये बातें लिखना सिर्फ एक लाइन नहीं, बल्कि एक पत्नी अपने पति से दिल किया बात कह रही हो। उस इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ बैकग्राउंड में गाना भी लगा रखा है – ‘मोरा पिया मोसे बोलत नाही’।
इससे पहले भी ज्योति ने अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश करती दिखाई देती रही है। अक्सर वो पवन के साथ वापस शादीशुदा जीवन शुरू करने की बात कहती नजरआती है। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि पवन सिंह अब इस रिश्ते को आगे नहीं ले जाना चाहते हैं। पवन ने साफ किया कि वो ज्योति के साथ नहीं रहना चाहते।
मामला लंबे समय से कोर्ट में है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine