Tuesday , April 21 2026

नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अपडेट

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41,424 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए सोमवार को लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी। तीन दिन में छह पालियों में होने वाली परीक्षा में 25,32,196 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड 25 से 27 अप्रैल तक होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती करने जा रहा है।  यह परीक्षा वर्ष 2026 में 25, 26 और 27 अप्रैल को होगी। पूरे प्रदेश में इसके लिए केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह इससे संबंधित जानकारियों के लिए वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।
परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारियां बोर्ड की वेबसाइट – uppbpb.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड फूलप्रूफ तैयारी कर रहा है। बोर्ड 23 अप्रैल को परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए रिहर्सल करेगा। इस दौरान कोषागारों से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र सुरक्षित तरीके से पहुंचाने की ड्रिल भी होगी।

बोर्ड के मुताबिक होमगार्ड बनने के लिए 25.30 लाख ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। बताया जा रहा है कि तीन दिन होने वाली यह परीक्षा छह पालियों में कराने की तैयारी की जा रही है। श्रावस्ती को छोड़कर अन्य सभी 74 जिलों में 1,053 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ओएमआर आधारित यह परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान के सवाल ही पूछे जाएंगे। यह परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन होगी। लिखित परीक्षा मे सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षा (PST), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिर शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine