Saturday , April 11 2026

राधिका ने अपने पति को खास अंदाज में दिया बर्थडे सरप्राइज

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 10 अप्रैल को अपना 31वां जन्मदिन जामनगर में मनाया। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे जामनगर पहुंचे।

अंबानी परिवार हर साल धूमधाम से अनंत अंबानी का जन्मदिन सेलिब्रेट करता है। इस बार भी जोर-शोर से जश्न चालू है। इस अवसर पर राधिका मर्चेंट ने उन्हें सरप्राइज दिया, साथ ही बर्थडे पर अनंत ने दिल खोलकर गरीबों की मदद की और लाखों का दान दिया। जामनगर में अन्न सेवा, गायों को छप्पन भोग और गरीब बच्चों को स्कूल किट बांटे गए।

जामनगर में रखे गए इस ग्रैंड जश्न के बीच राधिका मर्चेंट और अनंत के बर्थडे सेलिब्रेशन के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें राधिका अपने पति को खास अंदाज में बर्थडे सरप्राइज देती दिख रही। वायरल वीडियो में अनंत पिता मुकेश अंबानी और पत्नी राधिका के साथ केक काटते दिख रहे हैं। इस खास मौके पर सलमान खान, शाहरुख खान, राम चरण, संजय दत्त, अनन्या पांडे, रणवीर सिंह, शनाया कपूर समेत कई सितारे इस बड़े जश्न में शामिल होने के लिए पहुंचे।
सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें पहले ही इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं, लेकिन राधिका और अनंत का ये पर्सनल और रोमांटिक वीडियो लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा अपनी ओर खींचा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine