पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
फिल्म ‘कांतारा 2’ के कारण रणवीर सिंह एक विवाद में फंस गए। गोवा में, अभिनेता ने IFFI में कंतारा के दैव दृश्य की नकल की और दैव को “महिला भूत” कहा। जिसके चलते उन पर केस तक हो गया। अब रणवीर ने माफी मांगी और अब हाईकोर्ट में संशोधित हलफनामा दाखिल कर रहे हैं।
कांतारा विवाद के बाद रणवीर सिंह पर एक व्यक्ति ने केस दर्ज कर दिया था। फिल्म ‘कांतारा 2’ (कांतारा चैप्टर 1) से जुड़े एक सीन की मिमिक्री और चामुंडी देवी को “महिला भूत” (female ghost) कहना और नकल करना भारी पड़ गया था। चारों तरफ उनकी आलोचना हुई थी। और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया था।
‘कांतारा 2’ के लिए ऋषभ शेट्टी का मजाक उड़ाने के बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। तब रणवीर सिंह कानूनी विवाद में फंस गए। मंगलवार को इस मामले को लेकर कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें अदालत ने एक्टर को बिना शर्त मांगी मागने को लेकर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।
एक तरफ सुपरस्टार रणवीर सिंह फिल्म धुरंधर द रिवेंज की ऐतिहासिक सफलता को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दूसरी तरफ कांतारा मिमिक्री विवाद एक्टर का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। रणवीर सिंह ने इस मामले में माफीनाम भी कोर्ट में दाखिल कर दिया था। लेकिन इस माफीनामे पर शिकायतकर्ता ने आपत्ति जाहिर की। अब रणवीर सिंह कर्नाटक हाईकोर्ट में इसी मामले में संशोधित माफीनामा दाखिल करेंगे। इसी मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट में वह संशोधित माफीनामा दाखिल करने के लिए राजी हो गए और चामुंडी मंदिर जाने को राजी हुए हैं। इसके लिए उनकी तरफ से सहमति जताई गई है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine