Saturday , April 11 2026

वैन में अचानक लगी आग से झुलस गए बच्चे और चालक

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन में अचानक आग लग गई। हादसे में पांच बच्चे और चालक झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जिन्हें पुलिस और ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही अभिभावक घटनास्थल की ओर दौड़े। 


यह हादसा मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी क्षेत्र के गांव समसो में शुक्रवार सुबह का है। बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक वैन में अचानक आग लग गई। धुएं का गुबार और आग की लपटें देख आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया।गनीमत रही कि बच्चों को समय रहते वैन से बाहर निकाल लिया गया, अन्यथा बड़ा हादस हो सकता था। फिर भी इस हादसे में वैन में सवार पांच बच्चे और चालक झुलस गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बच्चों और चालक को बाहर निकालने में मदद की और आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना गांव समसो से बच्चों को लेकर आशीष इंग्लिश एकेडमी जा रही स्कूल वैन में हुई ,आग लगने के बाद वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल है और हादसे में झुलसे बच्चों और चालक को पुलिस और परिजनों की मदद से तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

वैन में आग लगने कारण वायरिंग में शार्ट सर्किट और पेट्रोल का लीकेज होना बताया जा रहा है। वैन में आग कैसे लगी, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है।  घटना के बाद क्षेत्र में स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल वाहनों की नियमित जांच बेहद जरूरी है। एआरटीओ समेत पुलिस इस बिंदू की गहनता से जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine