Saturday , March 28 2026

सांसद प्रिया सरोज अपनी सिंपलिसिटी और संस्कार से जीत लेती है दिल

मछलीशहर (यूपी) से सपा सांसद प्रिया सरोज इस समय संसद में अपनी मुखरता और निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। क्रिकेटर रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी सांसद प्रिया सरोज अपनी अक्सर साड़ी में सिंपलिसिटी और संस्कार दिखाकर दिल जीत लेती है।

क्रिकेटर रिंकू सिंह की MP मंगेतर प्रिया सरोज अपनी होने वाली सासू मां और ननद के साथ राम नवमी के दिन दिल्ली के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंचीं। सबने एक साथ मंदिर में भगवान के दर्शन किए। जहां प्रिया का हमेशा की तरह  पीले रंग की साड़ी में देसी रूप देखने को मिला। अक्सर ही उनका पहनावा और सादगी लोगों का ध्यान खींच लेता है।

वहीं सासू मां ने हरी साड़ी पर येलो लाइन्स बनी हुई सादी-सी साड़ी पहन रखी थी,और ननद नेहा भी स्ट्रैट फिट कुर्ता सूट पहने नजर आईं। क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ उनकी शादी, जो जून 2026 में होनी थी, जानकारी के अनुसार रिंकू के पिता के निधन के कारण फिलहाल के लिए टल गई है।

प्रिया सरोज, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद तूफानी सरोज की बेटी हैं। तूफानी सरोज उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की केराकत सीट से विधायक हैं और तीन बार सांसद भी रह चुके हैं। प्रिया सरोज भी 2024 के लोकसभा चुनाव में मछलीशहर से सांसद चुनी गई हैं, जो अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine