पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
सूखा उर्फ यशपाल ग्रेटर नोएडा स्थित जारचा कोतवाली क्षेत्र के खटाना गांव स्थित मुर्गा फार्म हाउस पर काम करता था। गुरुवार की रात में नाराज नौकर ने हत्या करने की साजिश रच डाली।
प्रशांत उर्फ चीची नौकर सूखा उर्फ यशपाल को काम को लेकर डाटने से नाराज होने पर नौकर ने जब मालिक प्रशांत उर्फ चीची फार्म पर ही सो गया तो उसने सोने के बाद गर्दन पर चाकू से गोंद दिया। उसके बाद सिर में लोहे का पाइप से कई बार हमला कर मालिक की निर्मम हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार वह एक सप्ताह से वह अपने दूसरे साथी हरदम को बोल रहा था कि मैं इसको किसी दिन मार दूंगा। घटना की सूचना दूसरे नौकर ने परिजनों को दी कि प्रशांत को किसी ने मार दिया है। सूचना पाकर परिजन जल्दी रात्रि में फार्म पर पहुंच गए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई।पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप व चाकू बरामद कर,हत्या करने वाले नौकर को भी हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार प्रशांत उर्फ चीची जारचा कोतवाली क्षेत्र के खटाना गांव में पूर्व प्रधान जयवीर सिंह का बेटा है जो अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे हैं जिसमें छोटा बेटा 33 वर्षीय प्रशांत है।
सूखा उर्फ यशपाल बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के टोली गांव का रहने वाला है, और उसका दोस्त हरदम सिंह खालोर गांव का निवासी है । ये दोनों मुर्गा फार्म पर रहकर फार्म हाउस पर देखभाल करते हैं। गहन पूछताछ करने पर सूखा उर्फ यशपाल ने जुर्म कबूल कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जबकि दूसरी नौकर को भी हिरासत में ले रखा है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine