पूनम शुक्ला: मुख्य प्रबंध संपादक :
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर विदेश नीति और संसद में दिए गए उनके भाषण को लेकर निशाना साधा,साथ ही उन पर भारत की विदेश नीति को अपनी ‘निजी विदेश नीति’ बनाने का आरोप लगाया।
पश्चिमी एशिया में छिड़ी जंग का प्रभाव भारत की सियासत पर भी देखने को मिल रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि हमारी विदेश नीति प्रधानमंत्री मोदी की निजी पॉलिसी बन गई है। उन्होंने कहा कि यदि हमारे प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज्ड हैं तो फॉरेन पॉलिसी कॉम्प्रोमाइज्ड है, हमारी क्या पोजीशन है। कोई पोजीशन नहीं है लोगों को इसका नुकसान होगा।
राहुल गांधी ने कहा कि अभी केवल शुरुआत हुई है। अभी सभी चीजों में परेशानी होगी। उन्होंने यह दावा भी किया कि आने वाले समय में एलपीजी, पेट्रोल को लेकर समस्या आएगी।
राहुल गांधी का कहना था कि अगर प्रधानमंत्री कमजोर हैं तो विदेश नीति कमजोर है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री को विदेश नीति को लेकर समझ नहीं हैं। अमेरिका और इजरायल जो कहेगा प्रधानमंत्री मोदी वहीं कहेंगे।वह हिंदुस्तान और किसानों के लिए काम नहीं करेंगे.’। यहां तक राहुल ने यह भी कह दिया कि मोदी कभी भी भारत के हित के फैसले ले ही नहीं सकते और ये साफ दिख रहा है। राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया कि मोदी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नियंत्रण है, कहा, ‘डोनाल्ड ट्रंप को अच्छी तरह पता है कि प्रधानमंत्री मोदी क्या कर सकते हैं और क्या नहीं.’ साथ ही राहुल गांधी ने कल (25 मार्च) को होने वाली सर्वदलीय बैठक में मौजूद नहीं रहने की बात कही।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine