पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
मथुरा में गौरक्षक बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद शनिवार को लोगों का गुस्सा भड़क उठा। भीड़ ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर पुलिस पर पथराव किया साथ ही पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस दागने पड़े।
गौरक्षक बाबा की संदिग्ध मौत के बाद बवाल मच गया है। शनिवार सुबह के अंधेरे में हुई एक घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है। इस घटना से सड़कों पर उबाल है। जिससे दहशत का माहौल बन गया। हालात पर काबू पाने के लिए सेना की टुकड़ी ने मोर्चा संभाला है।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में बाबा चंद्रशेखर उर्फ गोरक्षा में फरसा रखने वाले बाबा ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से जाने जाते थे। बाबा चंद्रशेखर मूल रूप से फिरोजाबाद के गांव गोपाल का नगला के रहने वाले थे, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी इसी गांव से आते हैं। चंद्रशेखर ने ‘फरसा वाले बाबा’ के रूप में अपनी पहचान बनाई। मथुरा के छाता ब्लॉक के आजनोख में बाबा की एक विशाल गोशाला है। गांव-गांव गो-सेवकों की 200 युवाओं की टीम गठित की। जो गोसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती है। बाबा चंद्रशेखर अपने निडर स्वभाव और गो-वंश की रक्षा के लिए काफी लोकप्रिय थे।
बाबा चंद्रशेखर आठ साल की उम्र में संत बन गए थे। माता-पिता की मौत के बाद घर छोड़ दिया था, फिर संत हो गए।कुछ दिन आयोध्या में रह कर श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में भी हिस्सा लिया, 20 साल बाद वो अयोध्या से ब्रज में आ गए थे। यहां गोसेवा का संकल्प लिया और गोशाला चला रहे थे।
हिंदूवादी संगठनों और गो-सेवकों में इस घटना को लेकर भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, नवीपुर के समीप बाबा चंद्रशेखर को क्षेत्र में गो-तस्करों की सक्रियता की सूचना मिली थी। वे अपनी टीम के बाबा चंद्रशेखर बाइक से गौतस्करों का पीछा कर रहे थे। इसी दौरानतस्करों ने क्रूरता की हदें पार करते हुए अपनी गाड़ी बाबा के ऊपर चढ़ा दी, उन्हें वाहन से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है । एक आरोपी पकड़ा गया है, जबकि तीन फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गो-तस्करों की तलाश में जुट गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पूरे मामले पर संज्ञान लिया है उन्होंने कहा है कि आरोपियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने अफसरों को दिए कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine