अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन (गायिका और अभिनेत्री) के पति और सिंगर स्टेबिन बेन का आज 9 मार्च को जन्मदिन है। आज स्टेबिन बेन अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। स्टेबिन के जन्मदिन पर इस खुशी में उनकी पत्नी नूपुर ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।
आपको बता दें,यह तस्वीरें नूपुर ने पति स्टेबिन बेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए शेयर की हैं। जिसमें नूपुर ने कई कैप्शन लिखे,एक में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे हस्बैंड।’ फिर दूसरी में लिखा ‘मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि मैं आपकी कितनी शुक्रगुजार हूं।’ फिर तिसरी में ‘तुम मेरी सबसे सुरक्षित जगह हो, जहां मैं पूरी तरह से मैं बन पाती हूं। फिर चौथी पोस्ट में लिखा ”हर दिन मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद।’
नूपुर का जन्म 15 दिसंबर 1993 को दिल्ली में हुआ, उनके पिता राहुल सेनन एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, मां गीता सेनन पेशे से प्रोफेसर रही हैं। बड़ी बहन कृति सेनन बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक एल्बम करके नूपुर को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी।
स्टेबिन बेन के जन्मदिन पर नूपुर की बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने स्टेबिन के जन्मदिन पर दो प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं कृति ने अपने “जीजू” स्टेबिन को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और उन्हें अपने परिवार का हिस्सा बताते हुए उनके प्रति प्यार और गर्व व्यक्त किया।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine