Thursday , March 19 2026

फैंस मे उत्साह, ‘विरोश’ की जोड़ी हमेशा के लिए एक-दूसरे की हो गई

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की लाइफ का आज वो खास दिन आ गया है जिसका फैंस को बहुत इंतजार था। आज फैंस की पसंदीदा ‘विरोश’ की जोड़ी हमेशा के लिए एक-दूसरे की हो जाएगी।

मीडिया रिपोर्स के अनुसार विरोश की तेलुगु परंपराओं से शादी की रस्में पूरी हुईं। अब विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आधिकारिक रूप से शादी के बंधन में बंध गए हैं और पति-पत्नी बन गए हैं। शादी दो अलग-अलग रस्मों में होगी। पहली तेलुगु हिंदू रीति-रिवाज से, जो विजय की परंपरा को दर्शाएगी। शाम को दूसरी कोडवा रस्म होगी, जो रश्मिका की जड़ों का सम्मान करेगी।  सुबह 10:10 बजे तेलुगु विवाह संपन्न होने के बाद, अब कोडवा रीति-रिवाजों से शाम 4 बजे शादी की रस्मों को किया जाएगा। कोडेला परंपरा से कपल शाम चार बजे शादी करेंगे, जो सनसेट में होगी। सनसेट में कपल अपने इस यादगार पल को और भी खूबसूरत बनाना चाहता है। रश्मिका मंदाना कोडवा संस्कृति से आती हैं। इसलिए कोडवा परंपराओं से भी शादी की रस्में की जाएंगी।

शादी की रस्में एक खास कोरियाई ड्रामा से प्रेरित थीम पर आधारित शाम के साथ शुरू हुईं। यह थीम रश्मिका मंदाना के कोरियाई पॉप कल्चर के प्रति प्यार को दर्शाती हैं।संगीत रात में रश्मिका ने पुष्पा 2 (Pushpa 2) के गाने अंगारों पर जमकर डांस किया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दोनों को शुभकामनाएं दी हैं। विजय-रश्मिका की फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के निर्माता बन्नी वसू ने विरोश को शादी की शुभकामनाएं भेजी हैं।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी होने के बाद विजय रश्मिका की टीम ने बाहर खड़े पैपराजी को मिठाई के डिब्बे बांटे हैं। इन डिब्बों पर रश्मिका मंदाना की तस्वीर भी नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine