पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
बस्ती के परसरामपुर थाने में तैनात दरोगा अयोध्या में सरयू नदी से सीनियर दरोगा (SSI) अजय गौड़ का शव शुक्रवार को लावारिस अवस्था में मिला। (SSI) अजय गौड़ का शव मिलने के बाद ADM भाई और उनकी PCS पत्नी ने बस्ती में धरना शुरू कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के बस्ती में परसरामपुर थाने में तैनात दरोगा अजय गौड़ 5 फरवरी को लापता हो गए थे। रविवार को उनका शव अयोध्या सीमा पर सरयू नदी में मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय मल्लाहों में पुलिस की वर्दी पहने शव को देखकर हल्ला मचाया। जल पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला।
दरोगा अजय गौड़ पांच फरवरी से गायब चल रहे थे। इससे पहले शुक्रवार को उनकी बाइक बस्ती की कुआनो नदी के पास पुल पर लावारिस मिली थी। तभी से कुछ अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में लगी थी। ADM भाई अरुण कुमार ने आरोप लगाया कि यह प्लांड मर्डर है। पुलिस ने अपना काम ठीक से नहीं किया। पूरे थाने को सस्पेंड कर सीओ पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं उनकी पत्नी ने आरोप लगाया कि पति के गायब होने की सूचना दूसरे दिन थाने पर फोन करने के बाद मिली। वह गुरुवार सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। रात में उनका फोन भी स्विच ऑफ मिला। जब से वह गायब हुए थे उनका निजी मोबाइल फोन और सीयूजी नंबर बंद चल रहा था। उनके पिता रामचंद्र ने अपहरण की आशंका जताई थी।
देवरिया जिले के मूल निवासी अजय गौड़ है। अजय गौड़ 2016 में यूपी पुलिस में दरोगा बने थे। उनकी शादी 2006 में रंजीता गौड़ के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे अमित राज और उत्कर्ष राज हैं। बस्ती के मिश्रौलिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं। परशुरामपुर थाना अध्यक्ष विश्व मोहन राय के अवकाश पर जाने के बाद SSI अजय कुमार गौड़ को थाने का प्रभार सौंपा गया था। दोपहर में एक बार घर पर बात की। करीब साढ़े 3 बजे पत्नी रंजीता ने अजय से आखिरी बार बात की थी।
5 फरवरी की सुबह अजय गौड़ की पत्नी रंजिता से बात हुई थी। अजय ने शाम का खाना बनाने के लिए मना किया था। उन्होंने बताया कि वह कहीं बाहर निमंत्रण पर जा रहे हैं। दरोगा ने नदी में कूदकर आत्महत्या की है या फिर उनके साथ कोई अनहोनी हुई है।इसका खुलासा करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।
बस्ती एसपी यशवीर सिंह ने बताया कि दरोगा का शव बरामद कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की पुष्टि होगी। मामले की गहन जांच की जा रही है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine