पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
महाराष्ट्र की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) मेयर चुनाव को लेकर तस्वीर आज साफ हो गई। बीएमसी चुनाव नतीजों में बीजेपी गठबंधन की जीत के बाद मुंबई मेयर पद पर घमासान जारी था। आज बीजेपी ने मुंबई मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी बीएमसी इलेक्शन नतीजों के बाद ही यह तय कर चुकी थी कि मुंबई के मेयर पद पर बीजेपी का उम्मीदवार ही बैठेगा। शिंदे की शिवसेना की मांग थी कि मुंबई का उपमहापौर पद उनको मिले।भाजपा ने उनकी ये मांग मान ली है, जिसके बाद शिवसेना की ओर से संजय घाटी को डिप्टी मेयर होंगे।
BMC चुनाव नतीजों के बाद शिंदे की शिवसेना को उपमहापौर का पद मिला है। BJP ने रितु तावड़े को
मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया। शिवसेना शिंदे गुट के साथ गठबंधन पर मुहर लगाते हुए बीजेपी ने मेयर पद के लिए सीनियर नगरसेवक रितु तावड़े के नाम का ऐलान कर दिया। रितु तावड़े को महायुति की ओर से मेयर पद का उम्मीदवार नामित किया गया है। मुंबई में उप महापौर का पद शिवसेना शिंदे के खाते में जाएगा। रितु तावड़े के नाम के ऐलान के साथ बीजेपी ने मराठी व्यक्ति को मेयर बनाने का अपना वादा पूरा किया है। पार्टी ने संजय घाटी
को अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनों ही प्रत्याशियों ने शनिवार को नामांकन के आखिरी दिन अपना पर्चा दाखिल किया।
बीजेपी ने रितु तावड़े को उम्मीदवार बनाकर 3M कार्ड खेला है, वो मराठी है, महिला हैं और सीनियर होने के कारण मुंबई भाजपा की महारथी भी हैं। घाटकोपर ईस्ट और वेस्ट इलाके में शिवसेना यूबीटी से कड़ी टक्कर होने को देखते हुए इसे बीजेपी का मास्टरकार्ड माना जा रहा है। मुंबई में मेयर पद महिलाओं के लिए आरक्षित होने के साथ ही उन्हें इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। साथ ही शिवसेना यूबीटी और मनसे की आलोचनाओं पर भी विराम लगा दिया है।
रितु तावड़े बीजेपी की सीनियर कारपोरेटर हैं और तीन बार अलग-अलग वार्डों से चुनाव जीत चुकी हैं। उनकी गिनती बीजेपी की मजबूत स्थानीय नेताओं में गिनी जाती है। खास बात ये है कि मराठा समुदाय से होने के बावजूद 53 वर्षीय रितु तावड़े को गुजराती बहुल वार्ड में अपनी अच्छी पकड़ बनाई है। उन्होंने 2012 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन था। पहली बार वर्ष 2012 में रितु तावड़े वार्ड नंबर 127 से चुनाव जीती थी। इसके बाद घाटकोपर में 2017 में वार्ड 121 से चुनी गई थी। 2025 के चुनाव में रितु तावड़े ने वार्ड नंबर 132 से जीत हासिल की थी। इससे पूर्व में वे मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की एजुकेशन कमिटी की चेयरमैन भी रह चुकी हैं। रितु तावडे़ घाटकोपर से लगातार तीसरी बार पार्षद चुनी गई हैं।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine