Saturday , May 2 2026

पहले दिन “बॉर्डर 2” की करोड़ों रुपये से खोला खाता

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

बॉर्डर 2, 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सनी देओल की ‘बॉर्डर 2′ ने जबरदस्त शुरुआत की है। ट्रेंड्स का मानना है कि ‘बॉर्डर 2′ पहले ही वीकेंड पर कमाई के मामले में धुरंधर को मात भी दे सकती है।26 जनवरी की छुट्टी के चलते इसकी कमाई 200 करोड़ के आसपास भी पहुंच सकती है। पहले ही दिन “बॉर्डर 2” ने 32.10 करोड़ रुपये से खाता खोला है।

फिल्म ‘धुरंधर’ की धूम के बाद अब सिनेमाघरों में सनी देओल की देशभक्ति और एक्शन ‘बॉर्डर 2′ ने जबरदस्त एंट्री की है ।भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुई जंग पर बेस्ड इस फिल्म में देश के शहीदों के बलिदानों को दिखाया जा रहा है पहले दिन ही यह फिल्म करीब 32 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर चुकी है।

फिल्म की मजबूत स्टार कास्ट, सही मार्केटिंग और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने इसे एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है। सनी देओल की मजबूत फैन फॉलोइंग और वरुण धवन के फैंस जमकर इस मूवी की तारीफ कर रहे है। सनी देओल का दबदबा खास तौर पर नॉर्थ इंडिया बेल्ट में बेहद लोकप्रिय माना जाता है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश- ये वो राज्य हैं जहां सनी देओल की फैन फॉलोइंग आज भी जबरदस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine