Saturday , June 13 2026

उत्तर प्रदेश दिवस 2026 का होगा मुख्य आयोजन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा निर्देश जारी किए।

पूनम शुक्ला :मुख्य प्रबंध संपादक:

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर होगा उत्तर प्रदेश दिवस 2026 का होगा मुख्य आयोजन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

उत्तर प्रदेश दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर 24 से 26 जनवरी तक लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर मुख्य आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि का प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश दिवस की तैयारियों की बैठक में यह निर्देश दिए। सीएम योगी ने इस साल 24 से 26 जनवरी तक होने वाले उत्तर प्रदेश दिवस का मुख्य आयोजन लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जिले में मंत्रियों, निगम, बोर्ड के चेयरमैन, जनप्रतिनिधियों आदि को आमंत्रित किया जाए। उन्होंने कलाकारों द्वारा पुराने वाद्ययंत्रों के प्रयोग पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस पर ब्लॉक, नगर व जनपद स्तर पर गायन, वादन, नृत्य, नाट्य प्रतियोगिताएं कराई जाएं। यह आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि और गौरव को प्रदर्शित करने वाला महत्त्वपूर्ण पर्व होगा।

इस बार के कार्यक्रमों में सरदार वल्लभ भाई पटेल, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, भगवान बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों को समर्पित नाट्य प्रस्तुतियां, वंदे मातरम् और आनंद मठ से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को शामिल किया जाएगा।
यूपी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान, ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, माटी कला बोर्ड के उद्यमी, खेलकूद के विजेता, उत्कृष्ट महिलाएं, चिकित्सक, प्रगतिशील किसान और वैज्ञानिकों को भी सम्‍मानित किया जाएगा।

नोएडा शिल्पग्राम, गौतम बुद्ध नगर समेत इसका आयोजन सभी जिलों, देश के अन्य राज्यों व उन देशों में भी किया जाए, जहां बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के निवासी रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine