Friday , July 17 2026

भाजपा विधायक का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन

फरीदपुर से भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। उनके निधन से हर वर्ग में शौक है। विधायक ने एक जनवरी को अपना 60वां जन्मदिन मनाया था। अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ 3 जनवरी, शनिवार को बरेली में किया गया। शनिवार को उनके आवास पर हजारों लोग अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

सर्किट हाउस में शुक्रवार दोपहर को पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की एसआईआर को लेकर बैठक चल रही थी। इसी दौरान डॉ. श्याम बिहारी लाल को अचानक सीने में असहनीय दर्द उठा। उन्हें फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। मेडिसिटी अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के लिए सीपीआर समेत तमाम चिकित्सकीय प्रयास किए, लेकिन हालत लगातार बिगड़ती चली गई। काफी कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। 

दिवंगत विधायक के पार्थिव शरीर को भाजपा के झंडे में लपेटकर फरीदपुर के लिए रवाना किया गया। इस वाहन से दिवंगत विधायक का शव ले जाया गया, उसे फूलों से सजाया गया। बरेली में दिवंगत भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल की अंतिम यात्रा शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे शक्तिनगर कॉलोनी स्थित उनके आवास से निकली। बरेली स्थित आवास से जैसे ही विधायक की अंतिम यात्रा निकाली गई तो लोग भावुक हो गए। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों लोग पहुंचे। उनके आंसू छलक आए। 

डॉ. श्याम बिहारी लाल के आकस्मिक निधन से भाजपा संगठन, विश्वविद्यालय परिवार और फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा के पदाधिकारियों, व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने पार्थिव शरीर को नमन कर दिवंगत विधायक को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम मंत्रियों ने बरेली पहुंचकर दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दी। उनके परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री योगी यहां करीब 15 मिनट तक रुके। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए। परिवार में उनकी पत्नी मंजूलता, दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी उनकी बरेली में ही रक्षा संपदा अधिकारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine